BREAKING NEWS
featured

आंगनवाड़ी सेविकाओं ने नवरात्र पर किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जनजागरण


 

भिवंडी :  नवरात्र का उत्सव अर्थात देवीशक्ति के जागरण का उत्सव| इसलिए नवरात्रोत्सव पर हर जगह नारी शक्ति के विभिन्न रूपों का सम्मान किया जा रहा है| जिसके तहत आंगनवाड़ी की सेविकाओं ने देवी की स्थापना किए हुए मंडलों में जाकर नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूकता अभियान चला रही हैं| जिसके लिए एकात्मिक बाल विकास पकल्प भिवंडी शहर नागरी विभाग की पर्यवेक्षिका शर्मिला जाधव एवं तृप्ती भोये के नेतृत्व में आंगनवाड़ी सेविकाएं पथक देवी उत्सव मंडल में जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगों को जागरूक किया|  

  इसी तरह शहर के भादवड़ स्थित स्व. महेंद्र म्हात्रे समाज कल्याणकारी सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित नवरात्रोत्सव में जाकर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने वहां की महिलाओं को जागरूक किया| आंगनवाड़ी सेविकाओं ने कहा कि नवरात्र में देवी के नौ रूपों की पूजा करते समय उन्हें परिवार में महिलाओं को मां, पत्नी, बहन, बेटी के रूप में सम्मान देना जरूरी है| शर्मिला जाधव ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वह नारी शक्ति के जागरण, समानता के जागरण, स्वास्थ्य के जागरण और महिलाओं के मान-सम्मान के जागरण के बारे में स्थानीय महिलाओं में जागरूकता पैदा कर रही हैं| जिससे यह नवरात्र पर्व बेहद यादगार तरीके से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भादवड़ नवरात्र उत्सव मंडल की तरफ से पूर्व विधायक रुपेश म्हात्रे की पत्नी सुचिता म्हात्रे, मनपा स्थायी समिति के सभापति संजय म्हात्रे विनीता म्हात्रे,अनिता म्हात्रे,नरेश म्हात्रे द्वारा जनजागरण कर रही आंगनवाड़ी की सभी सेविकाओं को सम्मानित किया गया|

« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID