Home
ulhasnagar
उल्हासनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई १५४
उल्हासनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई १५४
Daily Dhanushdhari
-
मई 21, 2020
Edit this post
उल्हासनगर। उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में गुरुवार को कोरोना के १० नए मरीज मिलने से शहर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या १५४ हो गई है। इन १० मरीजों में ६ महिला और ४ पुरुष मरीज हैं. वहीं एक ९० साल की वृद्ध महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है. सभी मरीजों को कोविड-१९ अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है. मनपा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उल्हासनगर- 3 ओटी सेक्शन के पास सम्राट अशोक नगर से १ मरीज मिले हैं जबकि चौपड़ा के ब्राह्मणपाड़ा से १, शांतिनगर के खन्ना कंपाऊड से ६ मरीज मिले हैं. इन ६ मरीज में एक १२ साल और एक १८ साल की लड़की का समावेश है. इसके साथ ही उल्हासनगर-4 के सुभाष टेकड़ी परिसर से एक ९० साल की महिला तथा कैम्प 4 के श्रीराम नगर से एक २१ साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है. शहर में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या ११६ है और जबकि अबतक इस महामारी से ३३ मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गए हैं. वहीं अबतक ५ लोगों की मौत हो चुकी है। बताया गया है कि कोविड-१९ अस्पताल में ६६ और कामगार अस्पताल में ४५ कोरोना ग्रस्त मरीजों का अपना इलाज चल रहा है जबकि २ मरीज ठाणे, २ मरीज कल्याण व भिवंडी में और १ मरीज भिवंडी-निजामपुर में अपना उपचार करवा रहे हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें