कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स को स्थगिति! मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने दशहरा पर रावण दहन कर उल्हासनगर वासियों को दिया सुनहरा तोहफा - अरुण आशान
उल्हासनगर (कृष्णा लालवानी)। जिस तरह रावण आतंक का पर्याय बना था उसी तरह कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स भी उल्हासनगर के नागरिकों के लिए आतंक का पर्याय बन चुका था. लोग इस नये टैक्स से खासे भयभीत थे. अब इसे संयोग ही कहा जायेगा कि जिस तरह रावण का दशहरे के दिन अंत हुआ उसी तरह कैपिटल वैल्यू टैक्स का भी दशहरे के दिन खात्मे का समाचार मिला है। सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे के प्रयासों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स को तत्काल प्रभाव से स्थगिती देने का सुखद समाचार दिया है शिवसेना के पूर्व नगरसेवक व शिंदे गुट के नेता अरूण आशान ने। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व स्थायी समिति सभापति विजय चाहु पाटिल व पूर्व नगरसेवक नाना बागुल भी उपस्थित थे।
दैनिक धनुषधारी से हुई बातचीत में अरूण आशान ने कहां कि पिछले कुछ महीनों से कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स लागु होने से शहरवासी काफी परेशान थे। इसी के चलते कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स के विरुद्ध पूर्व महापौर लीलाबाई आशान व विधायक कुमार आयलानी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र दिया था। जिसके बाद सासंद डॉ श्रीकांत शिंदे के प्रयासों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा दशहरे के पावन अवसर पर कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स को स्थगिती देते हुए उल्हासनगर वासियों को सुनहरा तोहफा दिया गया हैं।जिससे कि अब शहरवासियों को कैपिटल वैल्यू टैक्स के अतिरिक्त बोझ से राहत मिलेगी। श्री आशान ने आगे कहां कि दशहरा महापर्व के अवसर पर कैपिटल वैल्यू टैक्स के रावण का दहन कर सहीं मायनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे ने उल्हासनगर के नागरिकों को आतंक से मुक्ति दिलवाई है। उन्होंने समस्त शहरवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री व सांसद डॉ शिंदे के प्रति आभार व्यक्त किया। बताते चले कि नगरविकास विभाग के अवर सचिव द्वारा उल्हासनगर मनपा आयुक्त को 4 अक्टूबर को पत्र जारी कर कैपिटल वैल्यू प्रॉपर्टी टैक्स को अगले आदेश तक स्थगिति दे दी।



कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें