BREAKING NEWS
featured

भिवंडी के नागरिकों के लिए मुसीबत का दिन बन गया एसटी कर्मियों हड़ताल

 

भिवंडी के नागरिकों के लिए मुसीबत का दिन बन गया एसटी कर्मियों हड़ताल

भिवंडी : एसटी डिपो के कर्मचारियों के हड़ताल के कारण गुरूवार का दिन भिवंडी के ना
गरिकों के लिए बना मुसीबत का दिन बन गया था| भिवंडी से कल्याण,ठाणे एवं मुंबई सहित अन्य उपनगरों में नौकरी एवं कामधंधा के लिए जाने वाले लोग सुबह से एसटी डिपो में बस का इंतजार करते रहे| जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा| 

    एसटी महामंडल के कर्मचारी दिवाली के बोनस को लेकर नाराज थे| जिन्हें मात्र ढाई हजार रुपए बोनस दिया गया है| कर्मचारियों के हड़ताल के कारण सुबह छह बजे से डिपो से कोई बस नहीं निकली| एसटी परिसर में जमीन पर बैठकर महामंडल के कर्मचारी कामगार एकता के लिए नारेबाजी करते रहे| एसटी महामंडल के कर्मचारी महाराष्ट्र सरकार द्वारा कर्मचारियों की दी जाने वाली सुविधा की मांग कर रहे थे| मुंबई के सायन स्थित एक अस्पताल में फार्मासिस्ट सनफ अंसारी ने बताया कि सायन जाने के वह सुबह से डिपो में खड़े हैं| लेकिन उन्हें यहां तक बताने के लिए कोई तैयार नहीं है कि बसें जाएंगी या नहीं| कोई जानकारी न मिलने के कारण ठाणे,कल्याण,बोरीवली, वाड़ा एवं शाहपुर जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे|

« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID