BREAKING NEWS
featured

राष्ट्रीय लंगड़ी स्पर्धा में सफल होने पर ZP की महिला सभापति ने किया सम्मानित



भिवंडी :  हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्स लंगड़ी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए समृद्धि पाटील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था| प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला परिषद की महिला व बाल कल्याण समिति की सभापति श्रेया गायकर द्वारा समृद्धि पाटील को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया| इस अवसर पर श्रीकांत गायकर द्वारा रामशेठ फाउंडेशन के माध्यम से समृद्धि पाटील के नेपाल दौरे के लिए 10 हजार रुपए का धनादेश देकर आर्थिक सहायता किया गया| 

    बतादें कि भिवंडी तालुका के जानवल गांव की रहने वाली समृद्धि पाटील द्वारा हरियाणा में राष्ट्रीय बॉक्स लंगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद वह नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स लंगड़ी टूर्नामेंट में खेल रही हैं| भारतीय टीम में चयनित होने पर श्रेया गायकर उसके घर जाकर उसके पिता एवं उसे बधाई दी| उन्होंने उसे शुभकामना देते हुए कहा कि लड़कियों को खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का विकास करना चाहिए| जिससे भविष्य में लड़कियों को उनके दैनिक जीवन में निश्चित रूप से लाभ होगा। इस अवसर पर बीजेपी ओबीसी मोर्चा के तालुकाध्यक्ष संदीप पाटील एवं किशोर पाटील उपस्थित थे|

« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID