BREAKING NEWS
featured

शुक्रवार से चलेगी किसान रेल, रेल मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में कृषि मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी




मुंबई. केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज ७ अगस्त को (वीडियो लिंक के माध्यम से) महाराष्ट्र के देवलाली और बिहार के दानापुर के बीच पहली किसान रेल का उद्घाटन करेंगे। मध्य रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी, राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण रावसाहेब दानवे, महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस तथा महाराष्ट्र के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल की उपस्थिति में केंद्रीय रेल मंत्री, वाणिज्य और उद्योग पीयूष गोयल ने इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। (वीडियो लिंक के माध्यम से)। संसद सदस्य हेमंत गोडसे, डॉ.भारती पवार, डॉ.नरेन्द्र जाधव और विधायक श्रीमती सरोज अहिरे भी वीडियो लिंक के माध्यम से समारोह को अनुग्रहित करेंगे।

- किसान रेल

जैसा कि चालू वर्ष के बजट में कृषि और पेरीशेवल उत्पादन की सहज आपूर्ति श्रृंखला प्रदान करने के लिए "किसान रेल" शुरू करने के लिए घोषणा की गई थी, रेल मंत्रालय आज ७ अगस्त को महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर तक पहली किसान रेल शुरू कर रही है।
ट्रेन संख्या 00107 साप्ताहिक किसान रेलगाड़ी देवलाली से प्रत्येक शुक्रवार को 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 00108 साप्ताहिक किसान रेल प्रत्येक रविवार दोपहर 12.00 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.45 बजे देवलाली पहुंचेगी।
इस ट्रेन में 10 पार्सल वैन और एक सामान सह ब्रेक वैन होगा।
किसान रेल सिंगल ट्रिप में 31.45 घंटे में 1519 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह नासिक रोड, मनमाड जंक्शन,  जलगाँव,  भुसावल जंक्शन,   बुरहानपुर,  खंडवा,  इटारसी, जबलपुर, सतना, कटनी, मानिकपुर, प्रयागराज छिओंकी,  पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर में रुकेगी। मध्य रेल का भुसावल मंडल मुख्य रूप से एक कृषि आधारित क्षेत्र है, जहाँ सब्जियों (विशेष रूप से प्याज), फल, फूल और अन्य कृषि उत्पादों की एक बड़ी उपज है और पटना-इलाहाबाद- कटनी- सतना क्षेत्र में इन उत्पादों की भारी मांग है। अपनी उपज के लिए किसान रेल किसानों को एक अच्छा बाजार प्रदान करेगा। मध्य रेल द्वारा स्थानीय किसानों, व्यापारियों और एपीएमसी के समन्वय के साथ आक्रमक विपणन किया जा रहा है ताकि अधिकतम किसान लाभान्वित हो सकें।
« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID