BREAKING NEWS
featured

उल्हासनगर में कोरोना के अबतक १० मरीज- आयुक्त


  •  प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही सावधानिया
  • वृद्ध महिला को डॉक्टर, स्टॉफ ने तालियां बजाकर भेजा घर 



  उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में कोरोना रोगियों की सही संख्या को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थी इस पर उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त सुधाकर देशमुख ने एक प्रेस नोट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आइसीएमआर ने जिलेवार और निगम वार तक मरीजों को विभाजित किया है। इस विभाजन के अनुसार मार्च में दुबई से उल्हासनगर लौटी महिला जो कोरोना पॉजिटिव थी वह स्वस्थ हुई, फिर अप्रैल में पॉजिटिव पाए गए मुंबई के धारावी में एक डिस्पेंसरी में काम करने वाले 1 कर्मचारी और नेताजी चौक, टेकड़ी परिसर से 1 नर्स को मुंबई नगर निगम द्वारा कम कर दिया गया है और उनके पते के अनुसार उल्हासनगर में रोगियों के रूप में दिखाया गया है। दोनों का ईलाज मुंबई में चल रहा है। इस सप्ताह उल्हासनगर शहर में रोगियों की कुल संख्या ९ हो गई, जिसमें मुंबई के येलो गेट पुलिस थाना में काम करने वाले एक पुलिसकर्मी जो उल्हासनगर ४, संभाजी चौक परिसर में रहते हैं वे और उनके परिवार के चार सदस्य और तथा उल्हासनगर ३, फाल्वर लाइन परिसर में रहने वाली एक 87 वर्षीय महिला जिनकी मृत्यु 28 अप्रैल 2020 को हुई थी, उनके निधन के बाद उनका कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया. वहीं उल्हासनगर ४, मराठा सेक्शन, जीजामाता उद्यान परिसर निवासी ४० वर्षीय युवक जो मुंबई के धारावी के पास एक दवा की दुकान में काम करता था उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उस मरीज को पहले रेड क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल ले जाया गया। इस प्रकार उल्हासनगर में अबतक कुल रोगियों की संख्या १० हो गई है, जिसमें से 1 मरीज कल्याण निवासी है वो पूरी तरह से ठीक हो गया है और उसका पहला रिपोर्ट निगेटिव आया और उसका दूसरा रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इस वक्त उल्हासनगर-४ के कोविड अस्पताल में उल्हासनगर शहर के कुल 6 मरीजों का उपचार चल रहा है. जबकि कल्याण का 1 मरीज और बदलापुर के 5 मरीजों के स्वास्थ्य में काफी सुधर हुआ है. पिछले २४ घंटों के दौरान शहर में कोई कोरोना का नया रोगी नहीं पाया गया है.

- वृद्ध महिला को डॉक्टर, स्टॉफ ने तालियां बजाकर भेजा घर 

उल्हासनगर-2 नेहरू चौक परिसर निवासी एक वृद्ध महिला के दो बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे शनिवार सुबह कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। डॉक्टर, स्टॉफ ने उनका तालियां बजाकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ डिस्चार्ज कर उन्हें घर छोड़ दिया है. जैसा कि अस्पताल में भर्ती किए गए अन्य सभी रोगी अच्छे स्वास्थ्य में हैं और एक भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है. अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ-साथ मार्गदर्शन करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों का उत्साह दोगुना हो गया है।

- प्रशासनिक स्तर पर बरती जा रही सावधानियां 

 मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने कहा है कि शहरों में कोरोना रोगियों की संख्या में वृद्धि न हो यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। हालांकि मास्क के बिना घूमना, कंस्ट्रक्शन ज़ोन में घूमना और कर्फ्यू का उल्लंघन करना कुछ जगहों पर देखा जा रहा है। शहर वासियों को पुलिस और मनपा प्रशासन के साथ सहयोग करने की आवश्यकता है। 

  - अब प्रवासी लोगों को पुलिस थाना में करना है आवेदन 

 केंद्र और राज्य सरकारें अन्य राज्यों में फंसे व्यक्तियों या मजदूरों को उनके राज्य के जिलों में पहुंचाने हेतु पुलिस आयुक्त क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त के नियंत्रण में उनके राज्य या गांवों में प्रवेश करने की अनुमति देने की प्रक्रिया में हैं। इसलिए जिन लोगों ने पहले मनपा में आवेदन किया है, उनके आवेदन पुलिस विभाग में स्थानांतरित किए जा रहे हैं। हालांकि यदि समूह का प्रमुख इस संबंध में अपने संबंधित पुलिस स्टेशन से संपर्क करता है तो आगे उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। ऐसा संदेश उल्हासनगर महानगरपालिका के आयुक्त सुधाकर देशमुख ने शहरवासियों को दिया है।
« PREV
NEXT »

कोई टिप्पणी नहीं

Facebook Comments APPID