Home
Unlabelled
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 153
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 153
Daily Dhanushdhari
-
मार्च 28, 2020
Edit this post
- एक डॉक्टर की मौत, परिवार के 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव
मुंबई, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को राज्य भर से कोरोना के २८ और टेस्ट पॉजिटिव आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है. वहीं मुंबई में 82 वर्षीय एक डॉक्टर की कोरोना वायरस से मौत हो गई. अभी कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. गुरुवार रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. मिली जानकारी के अनुसार, १२ मार्च को ही उनका पोता ब्रिटेन से लौटा था. उसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया. उनके परिवार के 6 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को लेकर लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. किराने का सामान, दूध, बेकरी, चिकित्सा आदि आवश्यक चीजों की दुकानें खुली रहेंगी. बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है, साथ ही सड़क पर थूकने वालों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाने की घोषणा की है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
Facebook Comments APPID
Advertisement
Most Reading
-
२४ घंटे में २ मरीज की मौत, ८५ हुए स्वस्थ्य, एक्टिव मरीज १०३९ उल्हासनगर। उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में कोरोना दिनो-दिन अपनी...
-
२४ घंटे में ३ मरीज की मौत, ९० हुए स्वस्थ्य, आंकड़ा २५५९, एक्टिव मरीज ११५८ उल्हासनगर, (संतोष झा)। उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में कोर...
-
उल्हासनगर में अब तक कोरोना से कोई पीड़ित नहीं है , ऐसी सूचना उल्हासनगर के मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने दी साथ ही उन्होंने बताया कुछ ...
-
२४ घंटे में ६ मरीज हुए स्वस्थ्य, एक्टिव मरीज ३६४ उल्हासनगर। उल्हासनगर में हर रोज कोरोना संक्रमण के डरावने मामले सामने आ रहे थे ले...
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें