BREAKING NEWS
featured

थोड़ा हटकर

hatke

महिला की बेरहमी से हत्या, उल्हासनगर,कल्याण डोंबिवली, ठाणे तथा बदलापुर शहर की रविवार की कोरोना अपडेट (21st March 2021)

 


महिला की बेरहमी से हत्या 

उल्हासनगर। बीती रात उल्हासनगर में एक ४० वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या करने की खबर से सनसनी फैली हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कैंप चार, २६ सेक्शन परिसर में रहने वाली ४० वर्षीय विद्या तलरेजा नाम की महिला का किसी ने उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से गला चीरकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही चारों तरफ सनसनी फैली हुई है. विट्ठलवाड़ी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है. फ़िलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

उल्हासनगर में मिले कोरोना के १२१ नए मरीज, रिकवरी रेट ९१.९६ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,६८१, स्वस्थ हुए ११६६२ मरीज, एक्टिव मरीज ६४६   

- एहतियात बरतें वर्ना स्थिति हो सकती गंभीर  

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में दिनों-दिन कोरोना अपना कहर बरपाने लगा है. खासकर रविवार को जो आंकड़े सामने आये हैं वो डराने वाले हैं और अभी भी लोगों ने अगर एहतियात नहीं बरता तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमण के १२१ मरीज मिले है। जबकि शनिवार को ८१, शुक्रवार को १०८, गुरुवार को ६१, बुधवार को ७१, मंगलवार को ३७, सोमवार को ३१ और रविवार को ३३ मरीज मिले थे. रविवार को १२१ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार ६८१ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर २६ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११ हजार ६६२ तक पहुंच गई है. अभी ६४६ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें १५८ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९१.९६ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान १ मरीज की मौत के बाद कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७३ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. रविवार को जो १२१ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले २९, कैंप दो से मिले २२, कैंप तीन से मिले ३८, कैंप चार से मिले २० और कैंप पांच से मिले १२ मरीज।

ठाणे में कहर बरपा रहा कोरोना, मिले ६३८ मरीज, रिकवरी रेट ९२ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९२ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २ मरीजों की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार रविवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ६३८ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शनिवार को ५६४, शुक्रवार को ५१८, गुरुवार को ४२१, बुधवार को ४९३, मंगलवार को ३७०, सोमवार को ३०४ और रविवार को ३२८ नए मामले सामने आये थे. रविवार को कोरोना के ६३८ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५८ हजार १८६ और मृतकों की कुल संख्या १३६८ हो गई है. रविवार तक ४२८४ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २८८ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६३ हजार २०० मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९२ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक १२ लाख ५ हजार ९५५ लोगों के जांच करवाए हैं.

केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के ६५१ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ७०,०४६, एक्टिव मरीज ४८९४          

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना का कहर बरकरार है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को केडीएमसी क्षेत्र में ६५१ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शनिवार ५९१, शुक्रवार को ५९४, गुरुवार को ५६५, बुधवार को ५९३, मंगलवार को ३८६, सोमवार को २३६ और रविवार को ४०४, पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं रविवार को कोरोना के ६५१ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ७० हजार ०४६ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान १ मरीज की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११९२ हो गई है. वर्तमान में ४८९४ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २७० मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६४ हजार ४५४ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में १०७, कल्याण पश्चिम में २२४, डोंबिवली पूर्व में १९३, डोंबिवली पश्चिम में ९२, मांडा टिटवाला में २८ और मोहना में ७ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

बदलापुर में कोरोना का कहर जारी, मिले ८६ मरीज, रिकवरी रेट ९६.४१ प्रतिशत  

- आंकड़ा ११०२८, स्वस्थ हुए १०६३३ मरीज, एक्टिव मरीज २६४       

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ८६ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.४१ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ८६ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रविवार को ८६ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या ११ हजार ०२८ हो गई है जिसमें अभी २६४ लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १० हजार ६३३ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.४१ प्रतिशत है. जबकि कोरोना से अबतक १३१ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में ५२ लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने रविवार तक २२ हजार ०००४ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.


21st March 2021 (E Paper)

 



मुंबई में 22 मार्च से मॉल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर शुरू होगा एंटीजेन कोरोना टेस्ट, कोरोना अपडेट - उल्हासनगर, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, अंबरनाथ तथा बदलापुर शहर

 

मुंबई में 22 मार्च से मॉल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर शुरू होगा एंटीजेन कोरोना टेस्ट

मुंबई। एक बार फिर मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने से स्थिति बिगड़ती जा रही है. खासकर एक बार फिर से मुंबई कोविड हॉटस्पाट बनने की तरफ बढ़ रहा है. मुंबई में कोरोना के तेजी से प्रसार को देखते हुए मनपा की तरफ से सख्त कदम उठाए जानें शुरू हो गए हैं. शनिवार को मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए सर्कुलर भी जारी किया. इस सर्कुलर में कहा गया कि आने वाली 22 मार्च से मुंबई के सभी मॉल, रेलवे स्टेशन  और बस अड्डों पर एंटीजेन कोरोना टेस्ट शुरू किया जाएगा. मॉल में प्रतिदिन कम से कम 400 रैंडम एंटीजेन टेस्ट और रेलवे स्टेशनों पर 1000 लोगो का रैंडम टेस्ट करना जरूरी होगा. एंटीजेन टेस्ट का खर्च नागरिकों को उठाना होगा. मनपा की तरफ से मुंबई के 25 बड़े मॉल्स को इसकी जानकारी दे दी गई है. सर्कुलर में सोमवार 22 मार्च से पूरे एहतियात के साथ एंटीजेन टेस्ट की व्यवस्था करने को कहा है जिसकी तैयारियां भी मॉल मालिको और प्रशासन ने करनी शुरू कर दी है. मॉल्स के अलावा अब मुंबई के रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सख्ती बरती जाएगी. लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और घरों से बाहर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है.

उल्हासनगर में मिले कोरोना के ८१ नए मरीज, रिकवरी रेट ९२.६४ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,५६०, स्वस्थ हुए ११६३६ मरीज, एक्टिव मरीज ५५२     

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना अपनी रफ़्तार में है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमण के ८१ मरीज मिले है। जबकि शुक्रवार को १०८, गुरुवार को ६१, बुधवार को ७१, मंगलवार को ३७, सोमवार को ३१ और रविवार को ३३ मरीज मिले थे. शनिवार को ८१ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार ५६० लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर २१ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११ हजार ६३६ तक पहुंच गई है. अभी ५५२ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें १३२ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९२.६४ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शनिवार को जो ८१ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले १०, कैंप दो से मिले १०, कैंप तीन से मिले २२, कैंप चार से मिले २५ और कैंप पांच से मिले १३ मरीज।

ठाणे में कहर बरपा रहा कोरोना, मिले ५६४ मरीज, रिकवरी रेट ९३ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९३ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २ मरीजों की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शनिवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ५६४ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शुक्रवार को ५१८, गुरुवार को ४२१, बुधवार को ४९३, मंगलवार को ३७०, सोमवार को ३०४ और रविवार को ३२८ नए मामले सामने आये थे. शनिवार को कोरोना के ५६४ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५७ हजार ५४८ और मृतकों की कुल संख्या १३६६ हो गई है. शनिवार तक ३९३६ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २५१ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६२ हजार ९१२ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९३ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक १२ लाख २७३ लोगों के जांच करवाए हैं.

केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के ५९१ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६९,३९५, एक्टिव मरीज ४५१४          

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना का कहर बरकरार है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को केडीएमसी क्षेत्र में ५९१ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शुक्रवार को ५९४, गुरुवार को ५६५, बुधवार को ५९३, मंगलवार को ३८६, सोमवार को २३६ और रविवार को ४०४, पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं शनिवार को कोरोना के ५९१ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६९ हजार ३९५ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान २ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११९१ हो गई है. वर्तमान में ४५१४ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में ३८७ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६४ हजार १३४ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ८९, कल्याण पश्चिम में २०३, डोंबिवली पूर्व में १९४, डोंबिवली पश्चिम में ५८, मांडा टिटवाला में ३९ और मोहना में ८ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में मिले कोरोना के ७१ मरीज, आंकड़ा ९५१६      

- स्वस्थ हुए ८६७०, एक्टिव मरीज ५३०, रिकवरी रेट ९१.१० प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने लगा है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ७१ नए मामले सामने आने से लोगों के बीच भय का माहौल है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमण के ७१ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९५१६ हो गया है. उपचार के पश्चात ८६७० मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी ५३० लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि शनिवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४६ हजार ५३४ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें ३०९ रिपोर्ट आना बांकी है. वहीं रिकवरी रेट ९१.१० प्रतिशत है.

बदलापुर में कोरोना का कहर जारी, मिले ६१ मरीज, रिकवरी रेट ९६.४९ प्रतिशत  

- आंकड़ा १०९४२, स्वस्थ हुए १०५५८ मरीज, एक्टिव मरीज २५३   

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ६१ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.४९ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ६१ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शनिवार को ६१ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या १० हजार ९४२ हो गई है जिसमें अभी २५३ लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १० हजार ५५८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.४९ प्रतिशत है. जबकि कोरोना से अबतक १३१ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में ५४ लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने शनिवार तक २१ हजार ८१६ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.

20th March 2021 (E Paper)

 



महाराष्ट्र में कोरोना: 31 मार्च तक पाबंदियां बढ़ीं, उल्हासनगर में मिले कोरोना के 108 नए मरीज, ठाणे, कल्याण डोंबिवली तथा अंबरनाथ शहर की कोरोना अपडेट

महाराष्ट्र में कोरोना: 31 मार्च तक पाबंदियां बढ़ीं

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बिगड़ते हालात को देखते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं. जिसके अनुसार, सभी थिएटर और ऑडिटोरियम केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित होंगे. सभी निजी दफ्तरों में भी 50 फीसदी क्षमता के साथ कार्य करेंगे. जबकि मास्‍क का उपयोग अनिवार्य रहेगा. महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगर कोई कार्यालय या ड्रामा थिएटर कोरोना के नियमों का उल्‍लंघन करते पाया गया तो उसे महामारी के काल तक बंद कराया जा सकता है. साथ ही सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालयों के विभाग प्रमुखों से कर्मचारियों की आवश्‍यक संख्‍या पर निर्णय लेने के लिए कहा गया है. हालांकि मैन्युफैक्चरिंग सेक्‍टर 100 फीसदी संख्‍या के साथ काम कर सकता है. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि इन स्थानों पर ऐसे व्यक्तियों को एकदम प्रवेश न दिया जाए जिन्होंने सही तरीके से मास्क न पहना हो. नए प्रतिबंध के अनुसार, स्क्रीनिंग में टेंपरेचर सही पाए जाने पर ही किसी भी कार्यालय में लोगों को एंट्री दी जाएगी. साथ ही पहले की तरह ही सेनेटाइजर का उपयोग किया जाएगा.

- मुख्यमंत्री ने घोषित पाबंदियों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संभागीय आयुक्तों से कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए घोषित पाबंदियों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है. डिजिटल बैठक में ठाकरे ने कहा कि राज्य में रोजाना मामले बड़ी तेजी से बढ़े हैं लेकिन टीकाकरण अभियान ने भी रफ्तार पकड़ी है. उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले साल इस महामारी के आने के बाद गुरुवार को सर्वाधिक मामले के मद्देनजर जिला प्रशासन संक्रमितों के संपर्क में आने व्यक्तियों की पहचान की गति बढ़ाए, पाबंदियां एवं सुरक्षा नियम लागू करें.’

उल्हासनगर में १०० का आंकड़ा पर किया कोरोना, मिले १०८ नए मरीज, रिकवरी रेट ९३.०८ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,४७९, स्वस्थ हुए ११६१५ मरीज, एक्टिव मरीज ४९२     

- कैंप तीन और कैंप ४ में मिले सर्वाधिक कोरोना मरीज            

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में लगातार कोरोना अपनी बढ़त बनाये हुए है. शुक्रवार को तो कोरोना ने १०० का आंकड़ा पार कर लिया है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के १०८ मरीज मिले है। जबकि गुरुवार को ६१, बुधवार को ७१, मंगलवार को ३७, सोमवार को ३१ और रविवार को ३३ मरीज मिले थे. शुक्रवार को १०८ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार ४७९ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर १५ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११ हजार ६१५ तक पहुंच गई है. अभी ४९२ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें १३२ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९३.०८ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शुक्रवार को जो १०८ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले १८, कैंप दो से मिले १०, कैंप तीन से मिले ३५, कैंप चार से मिले ३३ और कैंप पांच से मिले १२ मरीज। इस प्रकार कैंप तीन और कैंप ४ में सर्वाधिक कोरोना मरीज मिले हैं.

ठाणे में कहर बरपा रहा कोरोना, मिले ५१८ मरीज, रिकवरी रेट ९३ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९३ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान ३ मरीजों की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शुक्रवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ५१८ नए मामले सामने आये हैं. जबकि गुरुवार को ४२१, बुधवार को ४९३, मंगलवार को ३७०, सोमवार को ३०४ और रविवार को ३२८ नए मामले सामने आये थे. शुक्रवार को कोरोना के ५१८ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५६ हजार ९८४ और मृतकों की कुल संख्या १३६१ हो गई है. शुक्रवार तक ३६२८ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २०२ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६२ हजार ४५९ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९३ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक ११ लाख ९४ हजार ६८५ लोगों के जांच करवाए हैं.

 केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के ५९४ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६८,८०४, एक्टिव मरीज ४३१२         

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना का कहर बरकरार है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को केडीएमसी क्षेत्र में ५९४ नए मामले सामने आये हैं. जबकि गुरुवार को ५६५, बुधवार को ५९३, मंगलवार को ३८६, सोमवार को २३६ और रविवार को ४०४, पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं शुक्रवार को कोरोना के ५९४ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६८ हजार ८०४ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान १ मरीज की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११९१ हो गई है. वर्तमान में ४३१२ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २०८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६३ हजार ७९७ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ९२, कल्याण पश्चिम में १८१, डोंबिवली पूर्व में १९०, डोंबिवली पश्चिम में ८९, मांडा टिटवाला में ३७ और मोहना में ६ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में मिले कोरोना के ७५ मरीज, आंकड़ा ९४४५      

- स्वस्थ हुए ८६६२, एक्टिव मरीज ४६७, रिकवरी रेट ९२.१५ प्रतिशत

अंबरनाथ। एक बार फिर अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने लगा है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ७५ नए मामले सामने आने से लोगों के बीच भय का माहौल है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के ७५ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९४४५ हो गया है. उपचार के पश्चात ८६६२ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी ४६७ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि शुक्रवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४६ हजार २८८ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें ३०८ रिपोर्ट आना बांकी है. वहीं रिकवरी रेट ९१.७० प्रतिशत है.

19th March 2021 (E Paper)

 



कल्याण डी मार्ट के छह कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कोरोना अपडेट- उल्हासनगर, ठाणे, कल्याण डोंबिवली तथा अंबरनाथ शहर

 

कल्याण डी मार्ट के छह कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

पांच दिन के लिए डी मार्ट हुआ बंद

कल्याण : कल्याण पश्चिम के बैल बाजार क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मॉल में काम करने वाले छह कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से परिसर में हड़कंप मच गया है। हड़कंप मचने का मुख्य कारण यह है कि इस माल में हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन खरीददारी के लिए जाते है, जिससे मॉल में पिछले कुछ दिनों से खरोददारी के लिए आये हुए लोगों में भारी दहशत है। छह कर्मचारियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मनपा ने पांच दिनों के लिए मॉल को बंद करा दिया है।

बतादें कि पिछले कुछ दिनों से कल्याण डोंबिवली क्ष्रेत्र में कोरोना रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मॉल में काम करने वाले कर्मचारियों का मनपा द्वारा कोविड का परीक्षण कराया गया जिसमें 6 कर्मचारियों का रिपोर्ट सकारात्मक पाया गया। सुरक्षा दृष्टकोण को ध्यान में रखते हुए मनपा ने अगले 5 दिनों के लिए मॉल को बंद करा दिया है, ऐसी जानकारी मनपा की आरोग्य अधिकारी प्रतिभा पानपाटिल ने दिया है।      

बतादें कि कल्याण पश्चिम के बैल बाज़ार क्षेत्र में स्थित डी मार्ट भीड़ के लिए प्रसिद्ध है। यहां कभी भी भीड़ देखी जा सकती है। मॉल में काम करने वाले छह कर्मचारियों का पॉजिटिव  पाया जाना यह साबित करता है कि मॉल प्रशासन ने कर्मचारियों की स्क्रीनिंग व उनकी तबियत के बारे में जांच नहीं किया और खरीददारी के लिए मॉल में आये हजारों लोगों को कोरोना से संक्रमित होने के लिए खुला छोड़ दिया गया , लोगों का कहना है कि मॉल प्रशासन पर भी सख्त कार्यवाही की जरूरत है।केवल मॉल बंद कर देने से स्थिति में सुधार नहीं होगा बल्कि इनपर कानूनी कार्यवाही करके ऐसे अन्य लापरवाह लोगों को कड़ा संदेश दिया जा सकता है।

उल्हासनगर में बढ़ रहा कोरोना, मिले ६१ नए मरीज, रिकवरी रेट ९३.७७ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,३७१, स्वस्थ हुए ११६०० मरीज, एक्टिव मरीज ३९९                       

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में लगातार कोरोना अपनी बढ़त बनाये हुए है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को कोरोना संक्रमण के ६१ मरीज मिले है। जबकि बुधवार को ७१, मंगलवार को ३७, सोमवार को ३१ और रविवार को ३३ मरीज मिले थे. गुरुवार को ६१ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार ३७१ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर १८ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११ हजार ६०० तक पहुंच गई है. अभी ३९९ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें १०६ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९३.७७ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. गुरुवार को जो ६१ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले १२, कैंप दो से मिले ८, कैंप तीन से मिले ११, कैंप चार से मिले २६ और कैंप पांच से मिले ४ मरीज।

ठाणे में भी कहर बरपा रहा कोरोना, मिले ४२१ मरीज, रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान ३ मरीजों की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार गुरुवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ४२१ नए मामले सामने आये हैं. जबकि बुधवार को ४९३, मंगलवार को ३७०, सोमवार को ३०४ और रविवार को ३२८ नए मामले सामने आये थे. गुरुवार को कोरोना के ४२१ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५६ हजार ४६६ और मृतकों की कुल संख्या १३५८ हो गई है. गुरुवार तक ३३१५ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान १४४ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६२ हजार ४५९ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक ११ लाख ८९ हजार ३७६ लोगों के जांच करवाए हैं.

केडीएमसी क्षेत्र में बेकाबू होने लगा कोरोना, मिले ५६५ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६८,२१०, एक्टिव मरीज ३९२६         

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना का कहर बरकरार है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को केडीएमसी क्षेत्र में ५६५ नए मामले सामने आये हैं. जबकि बुधवार को ५९३, मंगलवार को ३८६, सोमवार को २३६ और रविवार को ४०४, पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं गुरुवार को कोरोना के ५६५ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६८ हजार २१० हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान १ मरीज की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११९० हो गई है. वर्तमान में ३९२६ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २०३ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६३ हजार ५८९ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ९८, कल्याण पश्चिम में १७४, डोंबिवली पूर्व में १८९, डोंबिवली पश्चिम में ६२, मांडा टिटवाला में २७ और मोहना में १५ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में बढ़ने लगा कोरोना का कहर, मिले ८२ मरीज, आंकड़ा ९३७०       

- स्वस्थ हुए ८६३५, एक्टिव मरीज ४१९, रिकवरी रेट ९२.१५ प्रतिशत

अंबरनाथ। एक बार फिर अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने लगा है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ८२ नए मामले सामने आने से लोगों के बीच भय का माहौल है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार गुरुवार को कोरोना संक्रमण के ८२ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९३७० हो गया है. उपचार के पश्चात ८६३५ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी ४१९ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि गुरुवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४५ हजार ८८७ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें १६१ रिपोर्ट आना बांकी है. वहीं रिकवरी रेट ९२.१५ प्रतिशत है.

18th March 2021 (E Paper)

 



Breaking!! उल्हासनगर में ७१, कल्याण डोंबिवली में ५९३, ठाणे में ४९३ वही अंबरनाथ में बुधवार को मिले कोरोना के ४६ नए मरीज

 

उल्हासनगर में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, मिले ७१ नए मरीज, रिकवरी रेट ९४.०९ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,३१०, स्वस्थ हुए ११५८२ मरीज, एक्टिव मरीज ३५६                      

उल्हासनगर। आख़िरकार उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में भी कोरोना ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ७१  नए मरीज मिलने से अब चिंता बढ़ने लगी है. वहीं इसके पीछे लोगों की लापरवाही सबसे बड़ी वजह है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को कोरोना संक्रमण के ७१ मरीज मिले है। जबकि मंगलवार को ३७, सोमवार को ३१ और रविवार को ३३ मरीज मिले थे. बुधवार को ७१ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार ३१० लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर १६ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११ हजार ५८२ तक पहुंच गई है. अभी ३५६ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें ९६ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९४.०९ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. बुधवार को जो ७१ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले २९, कैंप दो से मिले ४, कैंप तीन से मिले १४, कैंप चार से मिले २१ और कैंप पांच से मिले ३ मरीज। इस प्रकार बुधवार को सर्वाधिक मरीज कैंप १ से और उसके बाद कैंप ४ से मिले हैं.

केडीएमसी क्षेत्र में बेकाबू होने लगा कोरोना, मिले ५९३ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६७,६४५, एक्टिव मरीज ३५६५        

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना बेकाबू होने लगा है. मनपा के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना अपनी पूरी रफ़्तार में है. वहीं इसकी मुख्य वजह लोगों की लापरवाही है. दरअसल लोग मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का नियम पालन करने में पूरी तरह से लापरवाही बरत रहें हैं परिणामस्वरूप यहां कोरोना अपना कहर बरपाने लगा है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बुधवार को केडीएमसी क्षेत्र में ५९३ नए मामले सामने आये हैं. जबकि मंगलवार को ३८६, सोमवार को २३६, रविवार को ४०४, शनिवार को ४०९, शुक्रवार को ४१६ और गुरुवार को २६४ पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं बुधवार को कोरोना के ५९३ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६७ हजार ६४५ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान १ मरीज की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११८९ हो गई है. वर्तमान में ३५६५ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २७८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६३ हजार ३८६ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ८४, कल्याण पश्चिम में १५७, डोंबिवली पूर्व में २०६, डोंबिवली पश्चिम में १८८, मांडा टिटवाला में ४५ और मोहना में १३ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

ठाणे में भी कहर बरपा रहा कोरोना, मिले ४९३ मरीज, रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २ मरीजों की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार बुधवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ४९३ नए मामले सामने आये हैं. जबकि मंगलवार को ३७०, सोमवार को ३०४, रविवार को ३२८ शनिवार को ३३८, शुक्रवार को २९६ और गुरुवार को २६५ नए मामले सामने आये थे. बुधवार को कोरोना के ४९३ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५६ हजार ०४५ और मृतकों की कुल संख्या १३५५ हो गई है. बुधवार तक ३०४१ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान १८५ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६२ हजार १३० मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक ११ लाख ८४ हजार ४६९ लोगों के जांच करवाए हैं.

अंबरनाथ में मिले कोरोना के ४६ मरीज, आंकड़ा ९२८८      

- स्वस्थ हुए ८६३०, एक्टिव मरीज ३४२, रिकवरी रेट ९२.९१ प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ४६ नए मामले सामने आये हैं. जबकि मरीजों का रिकवरी रेट ९२.९१ प्रतिशत हो गया है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार बुधवार को कोरोना संक्रमण के ४६ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९२८८ हो गया है. उपचार के पश्चात ८६३० मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी ३४२ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि बुधवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४५ हजार ५४९ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें ११६ रिपोर्ट आना बांकी है.

17th March 2021 (E Paper)

 


उल्हासनगर, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, अंबरनाथ तथा बदलापुर शहर की मंगलवार की कोरोना अपडेट (16th March 2021)


 उल्हासनगर में मिले कोरोना के ३७ नए मरीज, रिकवरी रेट ९४.५० प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,२३९, स्वस्थ हुए ११५६६ मरीज, एक्टिव मरीज ३०१                      

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३७ नए मरीज मिले हैं. जबकि बेहतर उपचार के चलते रिकवरी रेट ९४.५० प्रतिशत तक पहुंच गया है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमण के ३७ मरीज मिले है। जबकि सोमवार को ३१, रविवार को ३३, शनिवार को ३५, शुक्रवार को २७, गुरूवार को ३१ और बुधवार को ३० मरीज मिले थे. मंगलवार को ३७ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार २३९ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर २२ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११ हजार ५६६ तक पहुंच गई है. अभी ३०१ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें ६८ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९४.५० प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. मंगलवार को जो ३७ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले ४, कैंप दो से मिले ४, कैंप तीन से मिले ११, कैंप चार से मिले १७ और कैंप पांच से मिले १ मरीज।

ठाणे में कोरोना के मिले ३७० मरीज, रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान १ मरीज की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार मंगलवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ३७० नए मामले सामने आये हैं. जबकि सोमवार को ३०४, रविवार को ३२८ शनिवार को ३३८, शुक्रवार को २९६ और गुरुवार को २६५ नए मामले सामने आये थे. मंगलवार को कोरोना के ३७० नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५५ हजार ५५२ और मृतकों की कुल संख्या १३५३ हो गई है. मंगलवार तक २७३५ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २२० लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६२ हजार १३० मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९४ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक ११ लाख ७९ हजार ६४६ लोगों के जांच करवाए हैं.

केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के ३८६ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६७,०५२, एक्टिव मरीज ३२५१       

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को केडीएमसी क्षेत्र में ३८६ नए मामले सामने आये हैं. जबकि सोमवार को २३६, रविवार को ४०४, शनिवार को ४०९, शुक्रवार को ४१६ और गुरुवार को २६४ पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं मंगलवार को कोरोना के ३८६ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६७ हजार ०५२ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान ३ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११८८ हो गई है. वर्तमान में ३२५१ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २०० मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६३ हजार १०८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ६४, कल्याण पश्चिम में ११४, डोंबिवली पूर्व में १६१, डोंबिवली पश्चिम में ३७, मांडा टिटवाला में ९ और मोहना में १  मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में मिले कोरोना के ४५ मरीज, आंकड़ा ९२४२      

- स्वस्थ हुए ८६०४, एक्टिव मरीज ३२२, रिकवरी रेट ९३.३२ प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ४५ नए मामले सामने आये हैं. जबकि मरीजों का रिकवरी रेट ९३.३२ प्रतिशत हो गया है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार मंगलवार को कोरोना संक्रमण के ४५ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९२४२ हो गया है. उपचार के पश्चात ८६०४ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी ३२२ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि मंगलवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४५ हजार ३७१ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें ८९ रिपोर्ट आना बांकी है.

बदलापुर में कोरोना का कहर जारी, मिले ६८ मरीज, रिकवरी रेट ९६.४२ प्रतिशत  

- आंकड़ा १०६४०, स्वस्थ हुए १०२६२ मरीज, एक्टिव मरीज २४७     

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ६८ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.४२ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ६८ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मंगलवार को ६८ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या १० हजार ६४० हो गई है जिसमें अभी २४७ लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १० हजार २६२ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.४२ प्रतिशत है. जबकि कोरोना से अबतक १३१ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में ७७० लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने मंगलवार तक २१ हजार १९१ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.

16 March 2021 (E Paper)

 



महाराष्ट्र में 7 दिन में कोविड पॉजिटिव हुए १ लाख लोग, कोरोना अपडेट- उल्हासनगर, ठाणे, कल्याण डोंबिवली, अंबरनाथ तथा बदलापुर शहर

 

महाराष्ट्र में 7 दिन में कोविड पॉजिटिव हुए १ लाख लोग

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हर दिन बढ़ती जा रही है. जहां रविवार को 16,620 नए मामले दर्ज किए गए, जो 30 सितंबर के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा है. बीते एक महीने में ही यहां ढाई लाख मरीज बढ़े हैं. 14 फरवरी तक यहां 20 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हो चुके थे, जबकि 14 मार्च को यह आंकड़ा 23 लाख 14 हजार पर पहुंच गया है. इनमें से 94,686 सिर्फ 7 दिन में ही पॉजिटिव पाए गए हैं. इस प्रकार राज्य में कुल मरीजों की संख्या 23 लाख 14 हजार हो गई है. इनमें अब तक 52,861 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. नागपुर, मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं.

उल्हासनगर में मिले कोरोना के ३१ नए मरीज, रिकवरी रेट ९४.६१ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,२०२, स्वस्थ हुए ११५४४ मरीज, एक्टिव मरीज २८६                     

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३१ नए मरीज मिले हैं. जबकि बेहतर उपचार के चलते रिकवरी रेट ९४.६१ प्रतिशत तक पहुंच गया है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमण के ३१ मरीज मिले है। जबकि रविवार को ३३, शनिवार को ३५, शुक्रवार को २७, गुरूवार को ३१ और बुधवार को ३० मरीज मिले थे. सोमवार को ३१ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार २०२ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर १९ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११ हजार ५४४ तक पहुंच गई है. अभी २८६ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें ६४ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९४.६१ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सोमवार को जो ३१ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले ३, कैंप दो से मिले ४, कैंप तीन से मिले ९, कैंप चार से मिले १३ और कैंप पांच से मिले २ मरीज।

ठाणे में कोरोना के मिले ३०४ मरीज, रिकवरी रेट ९५ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९५ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान १ मरीज की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सोमवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ३०४ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रविवार को ३२८ शनिवार को ३३८, शुक्रवार को २९६ और गुरुवार को २६५ नए मामले सामने आये थे. सोमवार को कोरोना के ३०४ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५५ हजार १८२ और मृतकों की कुल संख्या १३५२ हो गई है. सोमवार तक २५८६ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २०४ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६१ हजार ९१० मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९५ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक ११ लाख ७५ हजार ०७५ लोगों के जांच करवाए हैं.

केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के २३६ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६६,४३०, एक्टिव मरीज ३०६८      

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को केडीएमसी क्षेत्र में २३६ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रविवार को ४०४, शनिवार को ४०९, शुक्रवार को ४१६ और गुरुवार को २६४ पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं सोमवार को कोरोना के २३६ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६६ हजार ६६६ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान ३ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११८५ हो गई है. वर्तमान में ३०६८ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २०५ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६२ हजार ९०८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ३७, कल्याण पश्चिम में ६०, डोंबिवली पूर्व में १०१, डोंबिवली पश्चिम में २३, मांडा टिटवाला में ११ और मोहना में ४ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं

अंबरनाथ में कोरोना के मिले ३८ मरीज, आंकड़ा ९१९७     

- स्वस्थ हुए ८५८३, एक्टिव मरीज २९८, रिकवरी रेट ९३.३२ प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३८ नए मामले सामने आये हैं. जबकि मरीजों का रिकवरी रेट ९३.३२ प्रतिशत हो गया है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सोमवार को कोरोना संक्रमण के ३८ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९१९७ हो गया है. उपचार के पश्चात ८५८३ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी २९८ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि सोमवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४५ हजार १७८ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें १९५ रिपोर्ट आना बांकी है.

बदलापुर में कहर बरपाने लगा कोरोना, मिले ७८ मरीज, रिकवरी रेट ९६.४६ प्रतिशत  

- आंकड़ा १०५७२, स्वस्थ हुए १०१९८ मरीज, एक्टिव मरीज २४३    

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण अपना कहर बरपाने लगा है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ७८ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.४६ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ७८ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सोमवार को ७८ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या १० हजार ५७२ हो गई है जिसमें अभी २४३ लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १० हजार १९८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.४६ प्रतिशत है. जबकि कोरोना से अबतक १३१ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में ५७९ लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने सोमवार तक २१ हजार ०६२ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि पर उल्हासनगर में एनसीपी हुई आक्रामक, कोरोना अपडेट- उल्हासनगर, कल्याण डोंबिवली, अंबरनाथ तथा बदलापुर शहर (14th March 2021)

 

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि पर उल्हासनगर में एनसीपी हुई आक्रामक 

- पोस्टर-बैनर के जरिये जमकर कर रही विरोध 

उल्हासनगर। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही भारी वृद्धि से लोग परेशान हैं. इससे महंगाई भी बढ़ती जा रही है. इस बात को ध्यान में रखते हुए उल्हासनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आक्रामक हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के आदेश पर प्रदेश सचिव और मनपा के सभागृह नेता भरत गंगोत्री के मार्गदर्शन में एनसीपी की उल्हासनगर अध्यक्षा हरकिरण कौर धामी ने आक्रामक तरीके से केंद्र सरकार का विरोध शुरू किया है. पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही भारी वृद्धि के मद्देनजर शहर भर में एनसीपी द्वारा पोस्टर-बैनर के जरिये जमकर विरोध किया जा रहा है. इस संदर्भ में हरकिरण कौर धामी ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पहले से लोग परेशान हैं. लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. अब लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होने से महंगाई बढ़ गई है. लेकिन इस ओर केंद्र सरकार ना तो गंभीर दिख रही है और ना ही इस दिशा में कोई ठोस कदम उठा रही है. वहीं मनपा के सभागृह नेता भरत गंगोत्री ने कहा कि जबतक केंद्र सरकार गंभीर नहीं होगी तब तक हमारा ये आंदोलन जारी रहेगा.


उल्हासनगर में मिले कोरोना के ३३ नए मरीज, रिकवरी रेट ९४.६९ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,१७१, स्वस्थ हुए ११५२५ मरीज, एक्टिव मरीज २७४                     

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३३ नए मरीज मिले हैं. जबकि बेहतर उपचार के चलते रिकवरी रेट ९४.६९ प्रतिशत तक पहुंच गया है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमण के ३३ मरीज मिले है। जबकि शनिवार को ३५, शुक्रवार को २७, गुरूवार को ३१, बुधवार को ३०, मंगलवार को २५, सोमवार को १८ और रविवार को १८ मरीज मिले थे. रविवार को ३३ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार १७१ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर २० मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११५२५ तक पहुंच गई है. अभी २७४ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें ६५ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९४.६९ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. रविवार को जो ३३ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले ४, कैंप दो से मिले ८, कैंप तीन से मिले ७, कैंप चार से मिले १० और कैंप पांच से मिले ४ मरीज।

केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के ४०४ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६६,४३०, एक्टिव मरीज ३०४०     

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रविवार को केडीएमसी क्षेत्र में ४०४ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शनिवार को ४०९, शुक्रवार को ४१६, गुरुवार को २६४, बुधवार को ३९२, मंगलवार को २१८, सोमवार को १९८ और रविवार को २७१ पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं रविवार को कोरोना के ४०४ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६६ हजार ४३० हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान ३ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११८२ हो गई है. वर्तमान में ३०४० लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २४९ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६२ हजार ७०३ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ५८, कल्याण पश्चिम में १२७, डोंबिवली पूर्व में १३३, डोंबिवली पश्चिम में ६४, मांडा टिटवाला में १७ और मोहना में ५ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में कोरोना के मिले ३७ मरीज, आंकड़ा ९१४९    

- स्वस्थ हुए ८५५५, एक्टिव मरीज २८८, रिकवरी रेट ९३.४१ प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३७ नए मामले सामने आये हैं. जबकि मरीजों का रिकवरी रेट ९३.४१ प्रतिशत हो गया है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार रविवार को कोरोना संक्रमण के ३७ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९१४९ हो गया है. उपचार के पश्चात ८५५५ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी २८८ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि रविवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४५ हजार ०९० लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें २८० रिपोर्ट आना बांकी है.

बदलापुर में मिले कोरोना के ४५ मरीज, रिकवरी रेट ९६.४९ प्रतिशत  

- आंकड़ा १०४९४, स्वस्थ हुए १०१३७ मरीज, एक्टिव मरीज २२६   

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ४५ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.४९ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ४५ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. रविवार को ४५ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या १० हजार ४९४ हो गई है जिसमें अभी २२६ लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १० हजार १३७ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.४९ प्रतिशत है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान ३ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से अबतक १३१ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में २९० लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने रविवार तक २० हजार ८२७ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.

14th March 2021 (E Paper)

 



मास्क पहनने में लापरवाही कर रहे लोग, हो रहे दंडात्मक कार्रवाई के शिकार, कोरोना अपडेट- उल्हासनगर,ठाणे, कल्याण डोंबिवली, अंबरनाथ तथा बदलापुर शहर (13th March 2021)

 

मास्क पहनने में लापरवाही कर रहे लोग, हो रहे दंडात्मक कार्रवाई के शिकार

- बिना मास्क के हर रोज धरा रहे २२ हजार लोग

- अब तक ४० करोड़ रूपये से अधिक का दंड वसूल

मुंबई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार लगातार लोगों से बिना मास्क सार्वजानिक स्थानों पर नहीं जाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही है. लेकिन हजारों लोग ऐसे हैं जो इस अपील को अनसुना करते हुए खुद भी अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और दूसरों की भी. वहीं मनपा, पुलिस और रेलवे अपने-अपने स्तर से बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रही है। मुंबई पुलिस ने शुरुआत में बिना मास्क वाले ५ हजार लोगों से ही दंड वसूली का लक्ष्य रखा था लेकिन अब औसतन साढ़े ८ हजार लोगों से रोजाना दंड वसूल रही है। जबकि मनपा १४ हजार लोगों पर रोजाना कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार, मनपा ने अब तक बिना मास्क वाले कुल १८,७४,९६४ लोगों पर कार्रवाई करते हुए ३७,८६,२३,००० रुपए दंड वसूले हैं, जबकि पुलिस ने इस मामले में १,२७,७५८ लोगों पर कार्रवाई करते हुए २,५५,५१,६०० रुपए दंड वसूले हैं। वहीं रेलवे ने अब तक ९,६८८ लोगों पर कार्रवाई की है और ९,३७,६०० रुपए दंड वसूले हैं। ज्ञात हो कि मनपा पिछले वर्ष से ही दंड वसूल रही है, जबकि पुलिस विभाग और रेलवे को बिना मास्क वालों को दंडित करने की अनुमति हाल ही में दी गई है। इस प्रकार मनपा करीब १४ हजार बिना मास्क वालों पर कार्रवाई कर रही है और रेलवे लगभग ५०० लोगों पर रोजाना कार्रवाई कर रही है, जबकि पुलिस ने अपनी रफ्तार बढ़ाई है। पहले रोजना ५ हजार अब साढ़े ८ हजार बिना मास्क वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को मनपा ने १४,०९१, पुलिस ने ८,४०० और रेलवे ने ५३० लोगों पर कार्रवाई की है। २० दिन पहले मनपा ने १४,६०६ लोगों पर, पुलिस ने ७ हजार और रेलवे ने ४५९ लोगों पर बिना मास्क मामले में कार्रवाई की थी। बता दें कि बिना मास्क वाले व्यक्ति से २०० रुपए दंड वसूला जाता है। अब तक बिना मास्क को लेकर कुल २०,१२,४१० लोगों पर कार्रवाई हुई है और ४०,६१,१२,२०० रुपए दंड वसूले गए हैं। इन आंकड़ों से ये साफ़ पता चलता है कि लोग अभी भी कोरोना महामारी के प्रति पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं

उल्हासनगर में मिले कोरोना के ३५ नए मरीज, रिकवरी रेट ९४.७८ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,१३८, स्वस्थ हुए ११५०५ मरीज, एक्टिव मरीज २६६                     

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३५ नए मरीज मिले हैं. जबकि बेहतर उपचार के चलते रिकवरी रेट ९४.७८ प्रतिशत तक पहुंच गया है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमण के ३५ मरीज मिले है। जबकि शुक्रवार को २७, गुरूवार को ३१, बुधवार को ३०, मंगलवार को २५, सोमवार को १८ और रविवार को १८ मरीज मिले थे. शनिवार को ३५ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार १३८ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर २४ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११५०५ तक पहुंच गई है. अभी २६६ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें ५९ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९४.७८ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शनिवार को जो ३५ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले ६, कैंप दो से मिले ५, कैंप तीन से मिले ४, कैंप चार से मिले ११ और कैंप पांच से मिले ९ मरीज।

ठाणे में कोरोना के मिले ३३८ मरीज, रिकवरी रेट ९५.३ प्रतिशत

ठाणे। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोना संक्रमण कहर बरपाने लगा है. यहां हर रोज संक्रमण के मामलों में वृद्धि होती जा रही है जबकि कोरोना प्रभावित मरीजों का रिकवरी रेट ९५.३ प्रतिशत हो गया है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २ मरीजों की मौत हुई है. मनपा के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शनिवार को ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना के ३३८ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शुक्रवार को २९६, गुरुवार को २६५, बुधवार को २५६, मंगलवार को २०५, सोमवार को १४९ और रविवार को १८५ नए मामले सामने आये थे. शनिवार को कोरोना के ३३८ नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या ५४ हजार ५५० और मृतकों की कुल संख्या १३५१ हो गई है. शनिवार तक २३३९ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे के दौरान २३५ लोग उपचार के बाद घर लौटे हैं और इस प्रकार अब तक ६१ हजार ५२६ मरीज उपचार के पश्चात अपने घर लौट चुके हैं और यहां रिकवरी रेट ९५.३ प्रतिशत हो गया है. उधर मनपा ने अबतक ११ लाख ६७ हजार ०१६ लोगों के जांच करवाए हैं.

केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के ४०९ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६६,०२६, एक्टिव मरीज २८८८     

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को केडीएमसी क्षेत्र में ४०९ नए मामले सामने आये हैं. जबकि शुक्रवार को ४१६, गुरुवार को २६४, बुधवार को ३९२, मंगलवार को २१८, सोमवार को १९८ और रविवार को २७१ पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं शनिवार को कोरोना के ४०९ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६६ हजार ०२६ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे के दौरान २ मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११७९ हो गई है. वर्तमान में २८८८ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में २३८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६२ हजार ४५४ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ५५, कल्याण पश्चिम में १२४, डोंबिवली पूर्व में १५०, डोंबिवली पश्चिम में ५९, मांडा टिटवाला में १४ और मोहना में ७ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में कोरोना के मिले ३४ मरीज, आंकड़ा ९१२२    

- स्वस्थ हुए ८५४१, एक्टिव मरीज २६५, रिकवरी रेट ९३.६३ प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३४ नए मामले सामने आये हैं. जिनमें अंबरनाथ पूर्व में २४ और अंबरनाथ पश्चिम में १० नए मरीज मिले हैं. जबकि मरीजों का रिकवरी रेट ९३.६३ प्रतिशत हो गया है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमण के ३४ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९१२२ हो गया है. उपचार के पश्चात ८५४१ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी २६५ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि शनिवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४४ हजार ८८३ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें २११ रिपोर्ट आना बांकी है.

बदलापुर में मिले कोरोना के ४३ मरीज, रिकवरी रेट ९६.६९ प्रतिशत  

- आंकड़ा १०४४९, स्वस्थ हुए १०१०४ मरीज, एक्टिव मरीज २१७   

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ४३ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.६९ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ४३ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शनिवार को ४३ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या १० हजार ४४९ हो गई है जिसमें अभी २१७ लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १० हजार १०४ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.६९ प्रतिशत है. जबकि कोरोना से अबतक १२८ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में ७९० लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने शनिवार तक २० हजार ६३८ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.

13th March 2021 (E Paper)

 



एमपीएसी की परीक्षा अब 21 मार्च को, कोरोना गाइड लाइन का होगा पालन, कोरोना अपडेट - उल्हासनगर, कल्याण डोंबिवली, अंबरनाथ तथा बदलापुर शहर (12th March 2021)

 

एमपीएसी की परीक्षा अब 21 मार्च को, कोरोना गाइड लाइन का होगा पालन

मुंबई। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा अब 21 मार्च को होगी. अब परीक्षा कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए आयोजित की जाएगी. बता दें कि पहले यह परीक्षा 14 मार्च को होने वाली थी लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दी गई थी. जिसको लेकर गुरुवार को दिनभर महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर, नासिक जैसे शहरों में बड़ी संख्या में छात्र एमपीएससी के फैसले के बाद रास्ते पर उतर कर आंदोलन किया. जिसके बाद गुरुवार देर शाम साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उस मुद्दे पर फेसबुक लाइव के माध्यम से कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से एमपीएससी की परीक्षा टालनी पड़ रही है. लेकिन एक हफ्ते के भीतर परीक्षा ली जाएगी और उम्र की सीमा आड़े नहीं आएगी. उन्होंने कहा था कि छात्रों की भावनाओं के साथ खेलना नहीं चाहता, लेकिन उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ भी नहीं चाहता. परीक्षा करवाने में ये अतिरिक्त समय जो ले रहा हूं, ये स्टाफ और अन्य जरूरी चीजों के इंतज़ाम की तैयारी के लिए है. उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा था कि परीक्षा की नई तारीख शुक्रवार यानि आज 12 मार्च को घोषित की जाएगी। जिसके बाद शुक्रवार को परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई. बता दें कि 5 अप्रैल, 26 अप्रैल, 20 सितंबर, 11 अक्टूबर और 14 मार्च यानि 5 बार एमपीएससी की परीक्षाएं रद्द की जा चुकी है. महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की स्टेट सर्विस एग्जामिनेशन के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 200 पदों पर भर्तियां होनी है.

उल्हासनगर में मिले कोरोना के २७ नए मरीज, रिकवरी रेट ९४.८६ प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,१०३, स्वस्थ हुए ११४८१ मरीज, एक्टिव मरीज २५०                    

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के २७ नए मरीज मिले हैं. जबकि बेहतर उपचार के चलते रिकवरी रेट ९४.८६ प्रतिशत तक पहुंच गया है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के २७ मरीज मिले है। जबकि गुरूवार को ३१, बुधवार को ३०, मंगलवार को २५, सोमवार को १८ और रविवार को १८ मरीज मिले थे. शुक्रवार को २७ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार १०३ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर २१ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११४८१ तक पहुंच गई है. अभी २५० एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें ५३ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९४.८६ प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शुक्रवार को जो २७ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले ६, कैंप दो से मिले १, कैंप तीन से मिले ७, कैंप चार से मिले ९ और कैंप पांच से मिले ४ मरीज।

केडीएमसी क्षेत्र में बेकाबू हो चला कोरोना, मिले ४१६ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६५,६१७, एक्टिव मरीज २७१९     

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में दिन-ब-दिन कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. खासकर शुक्रवार को जो आंकड़े सामने आये हैं वो पूरी तरह से डरावने हैं. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को केडीएमसी क्षेत्र में ४१६ नए मामले सामने आये हैं. जबकि गुरुवार को २६४, बुधवार को ३९२, मंगलवार को २१८, सोमवार को १९८ और रविवार को २७१ पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं शुक्रवार को कोरोना के ४१६ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६५ हजार ६१७ हो गई है. जबकि कोरोना से मृतकों की संख्या ११७७ हो गई है. वर्तमान में २७१९ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में १५२ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६२ हजार २१६मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ७७, कल्याण पश्चिम में ९९, डोंबिवली पूर्व में १५५, डोंबिवली पश्चिम में ७४, मांडा टिटवाला में ८ और मोहना में ३ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में कहर बरपा रहा कोरोना, मिले ३७ मरीज, आंकड़ा ९०८८    

- स्वस्थ हुए ८५२४, एक्टिव मरीज २४८, रिकवरी रेट ९३.७९ प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ क्षेत्र में भी कोरोना कहर बरपाने लगा है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३७ नए मामले सामने आये हैं. जिनमें अंबरनाथ पूर्व में २९ और अंबरनाथ पश्चिम में ८ नए मरीज मिले हैं. जबकि मरीजों का रिकवरी रेट ९३.७९ प्रतिशत हो गया है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के ३७ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९०८८ हो गया है. उपचार के पश्चात ८५२४ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी २४८ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि शुक्रवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४४ हजार ७०६ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें २०५ रिपोर्ट आना बांकी है.

बदलापुर में मिले कोरोना के ५२ मरीज, रिकवरी रेट ९६.५५ प्रतिशत  

- आंकड़ा १०४०६, स्वस्थ हुए १००४८ मरीज, एक्टिव मरीज २३०   

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ५२ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.५५ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ५२ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शुक्रवार को ५२ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या १०४०६ हो गई है जिसमें अभी २३० लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १००४८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.५५ प्रतिशत है. जबकि कोरोना से अबतक १२८ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में ४१२ लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने शुक्रवार तक २० हजार ४९६ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.

महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर 2-3 दिन में फैसला- मुख्यमंत्री, कोरोना अपडेट- उल्हासनगर,कल्याण डोंबिवली, अंबरनाथ तथा बदलापुर शहर

 

महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर 2-3 दिन में फैसला- मुख्यमंत्री 

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन का फैसला लिया जा सकता है. राज्य के मख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि लॉकडाउन लगाने का फैसला दो-तीन दिन के भीतर लिया जा सकता है. दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना अब बेकाबू होने लगा है. सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी यहां कोरोना महामारी का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इस साल एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई. जबकि 54 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है. इसके बाद ही अब माना जा रहा है कि लॉकडाउन के फैसले को टाल रही उद्धव सरकार अब निर्णय ले सकती है. बता दें कि पहले ही इस बात की हिदायत दी गई थी कि अगर केस बढ़ेंगे तो महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इस बीच महाराष्ट्र में हर रोज आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं वहीं अधिकांश लोग भी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं. केंद्र सरकार ने भी कहा था कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले बढ़ने का कारण महामारी के प्रति लोगों की कम जागरूकता और डर की कमी है. 

- औरंगाबाद व नागपुर में लॉक डाउन 

इस बीच औरंगाबाद में रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इसके साथ ही शनिवार और रविवार को पूरा लॉक डाउन रहेगा. बताया गया है कि 4 अप्रैल तक यह सीमित लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी. वहीं नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक एक हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. इस दौरान केवल आवश्‍यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है.

उल्हासनगर में मिले कोरोना के ३१ नए मरीज, रिकवरी रेट ९४.९० प्रतिशत  

- आंकड़ा १२,०७६, स्वस्थ हुए ११४६० मरीज, एक्टिव मरीज २४४                    

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३१ नए मरीज मिले हैं. जबकि बेहतर उपचार के चलते रिकवरी रेट ९४.९० प्रतिशत तक पहुंच गया है. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को कोरोना संक्रमण के ३१ मरीज मिले है। जबकि बुधवार को ३०, मंगलवार को २५, सोमवार को १८ और रविवार को १८ मरीज मिले थे. गुरुवार को ३१ नए मरीज मिलने के बाद उल्हासनगर में अब तक कुल १२ हजार ०७६ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. जिसमें बीते २४ घंटे के अंदर १६ मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर जा चुके हैं और उपचार के पश्चात घर वापस लौटने वालों की कुल संख्या ११४६० तक पहुंच गई है. अभी २४४ एक्टिव मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. इनमें ५३ मरीजों का उपचार उल्हासनगर मनपा क्षेत्र के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है. इस प्रकार यहां रिकवरी रेट ९४.९० प्रतिशत पर पहुंच गया है. जबकि कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३७२ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. गुरुवार को जो ३१ नए मरीज मिले हैं उनका विवरण इस प्रकार है- कैंप एक से मिले ४, कैंप दो से मिले ३, कैंप तीन से मिले ६, कैंप चार से मिले १३ और कैंप पांच से मिले ५ मरीज।

केडीएमसी क्षेत्र में मिले कोरोना के २६४ नए मरीज  

- संक्रमितों की संख्या ६५,२०१, एक्टिव मरीज २४५५    

कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका (केडीएमसी) क्षेत्र में दिन-ब-दिन कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. आलम यह है कि केडीएमसी क्षेत्र में कोरोना की वापसी डराने लगी है. तमाम उपायों के बावजूद हालात काबू में आते नहीं दिख रहे. मनपा के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को केडीएमसी क्षेत्र में २६४ नए मामले सामने आये हैं. जबकि बुधवार को ३९२, मंगलवार को २१८, सोमवार को १९८ और रविवार को २७१ पॉजिटिव मरीज मिले थे. वहीं गुरुवार को कोरोना के २६४ मामले आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या ६५ हजार २०१ हो गई है. जबकि बीते २४ घंटे में १ मरीज की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या ११७७ हो गई है. वर्तमान में २४५५ लोगों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. वहीं बीते २४ घंटे में १६८ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. इस प्रकार अबतक ६२ हजार ०६४ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं. पिछले २४ घंटे में मिले मरीजों का विवरण क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार है- कल्याण पूर्व में ४६, कल्याण पश्चिम में ६५, डोंबिवली पूर्व में १००, डोंबिवली पश्चिम में ४२ और मांडा टिटवाला में ११ मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये हैं.

अंबरनाथ में फिर कहर बरपाने लगा कोरोना, मिले ३६ मरीज, आंकड़ा ९०५१    

- स्वस्थ हुए ८५०६, एक्टिव मरीज २२९, रिकवरी रेट ९३.९७ प्रतिशत

अंबरनाथ। अंबरनाथ क्षेत्र में भी कोरोना कहर बरपाने लगा है. बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ३६ नए मामले सामने आये हैं. जिनमें अंबरनाथ पूर्व में २५ और अंबरनाथ पश्चिम में ११ नए मरीज मिले हैं. जबकि मरीजों का रिकवरी रेट ९३.९७ प्रतिशत हो गया है. अंबरनाथ नगरपरिषद के जनसंपर्क विभाग के अनुसार गुरुवार को कोरोना संक्रमण के ३६ पॉजिटिव मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या ९०५१ हो गया है. उपचार के पश्चात ८५०६ मरीज स्वस्थ हुए हैं और अभी २२९ लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है. वहीं कोरोना की चपेट में आने से अबतक ३१६ लोगों की मौत हो चुकी है. बताया गया है कि गुरुवार तक नपा प्रशासन द्वारा ४४ हजार ४५३ लोगों के एंटीजन तथा स्वेब टेस्ट किये गए हैं. जिनमें १६३ रिपोर्ट आना बांकी है.

बदलापुर में मिले कोरोना के ६२ मरीज, रिकवरी रेट ९६.८३ प्रतिशत  

- आंकड़ा १०३५४, स्वस्थ हुए १००२६ मरीज, एक्टिव मरीज २००   

बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में बीते २४ घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के ६२ नए मामले सामने आये हैं. जबकि रिकवरी रेट ९६.८३ प्रतिशत तक पहुंच गया है. कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि बीते २४ घंटे के दौरान ६२ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गुरुवार को ६२ नए मरीज मिलने से यहां कुल संक्रमितों की संख्या १०३५४ हो गई है जिसमें अभी २०० लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. उधर उपचार के पश्चात अबतक १००२६ मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं. यानि रिकवरी रेट ९६.८३ प्रतिशत है. जबकि कोरोना से अबतक १२८ लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बीच शहर में ५४९ लोग होम कवारंटीन में हैं. उधर नपा ने गुरुवार तक २० हजार ३७२ लोगों के एंटीजन और स्वेब टेस्ट कराए हैं.

11th March 2021 (E Paper)